news-details

विद्या व करुणा दिन रात घूम घूम कर मोदी की जनहितैषी योजनाओं को बता कर बना रहे सदस्य

भंवरपुर। सरायपाली विधानसभा के भंवरपुर मंडल में इन दिनों भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों से चल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जाने से एवं उनकी जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर युवा, महिला, पुरुष सभी वर्गों के लोग भाजपा से जुड़ने उत्साहित नजर आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायपाली विधानसभा के पूर्व विधायक रामलाल चौहान के साथ सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी विद्या चौधरी एवं सह प्रभारी करुणाकर उपाध्याय लगातार सदस्यता अभियान को लेकर क्षेत्र के गांवों में पंहुच रहे हैं। सदस्यता अभियान प्रभारी विद्या चौधरी ने बताया कि 6 जुलाई से लगातार भंवरपुर मंडल के सभी गांवों में पंहुचकर सभी वर्गों के लोगों को भाजपा का सदस्य बना रहे हैं। सदस्यता अभियान को क्षेत्र में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लोग सैंकड़ों की संख्या में गांव गांव में भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। 

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में सर्व स्पर्शी भाजपा सर्व व्यापी भाजपा के नारे के साथ हम सुबह से लेकर रात तक विभिन्न गांवों का भ्रमण कर इस महापर्व को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। समय समय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चर्चा कर बेहतर से बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे। बिछिया, दुलारपाली, बेंदारी, कापूडीह, पलसाभाड़ी, कुसमुर, खोगसा, बम्हनीडीह, रंगमटिया, तिलाईदादर जैसे दुरस्थ अंचल से सदस्यता अभियान चलाकर लौट रहे पूर्व विधायक रामलाल चौहान ने कहा कि हम भंवरपुर मंडल के प्रत्येक गांवों तक पहुंच रहे हैं तथा सदस्यता अभियान के साथ ही साथ पौधारोपण का कार्य भी चल रहा है। लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं देश के गृहमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोग भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाईन बने सदस्यों की संख्या भंवरपुर मंडल में तीन हजार पार कर चुकी है। 

वहीं जांजगीर चांपा लोकसभा में बतौर विस्तारक रहकर पार्टी के लिए दो वर्ष का समय देकर जांजगीर चांपा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर चुके सदस्यता अभियान के सह प्रभारी करुणाकर उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चाहे तीन तलाक का मामला हो, या कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने का मामला हो देश और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया है । और इसलिए लोग भाजपा का सदस्य बनकर गौरवान्वित महशुश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और हमारी पार्टी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, सैकड़ों युवा वर्ग टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल कर स्वेच्छा से भाजपा का सदस्य बनें है। यह अभियान आगामी 20 अगस्त तक चलेगा।




अन्य सम्बंधित खबरें