news-details

16 अगस्त मॉप-आप ‘‘ कृमि मुक्ति दिवस‘‘ आयोजन

महासमुंद, 14 अगस्त 2019/ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 8 अगस्त 2019 को जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय ,मदरसा, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों महाविद्यालयों, तकनीकि शिक्षा संस्थान के माध्यम से 1 से 19 वर्ष के बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेन्डाजोल की गोली दी गई एवं छुटे हुए बच्चों को 16 अगस्त 2019  मॉप-आप दिवस को दवा सेवन कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर प्रसाद वारे ने पालकों से अपील किया कि अपने छुटे हुए बच्चें जो किसी कारणवश 8 अगस्त 2019 को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में एल्बेन्डाजॉल टेबलेट का सेवन नहीं करा पाए है, उन्हें 16 अगस्त 2019 मॉप-आप दिवस को आवश्यक रूप से एलबेन्डाजोल कृमि नाशक गोली खिलाएं।




अन्य सम्बंधित खबरें