news-details

महासमुंद जिले में अब तक 722.7 मिलीमीटर औसत वर्षा

महासमुंद, 19 अगस्त 2019/महासमुंद जिले में एक जून से 19 अगस्त तक 722.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील महासमुंद में 799.8 मि.मी, पिथौरा में 667.1 मिमी. बागबाहरा में 568.1 मिमी. सरायपाली में 787.3 मि.मी. और तहसील बसना में 791.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 19 अगस्त को पिछले चौबीस घंटे में जिले में 27.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है, इसमें तहसील महासमुंद में 21.0 मि.मी, पिथौरा में 24.0 मिमी. बागबाहरा में 10.4 मिमी. सरायपाली में 65.4 मि.मी. और तहसील बसना में 16.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।




अन्य सम्बंधित खबरें