प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से सावधानी बरतने का किया आग्रह - CG Sandesh

प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से सावधानी बरतने का किया आग्रह

देश में भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील करते हुए बुधवार को कहा कि इस मौसम में पर्याप्त पानी पीते रहना सबसे जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बच्चे, बुजुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति ‘लू लगने’ (हीटस्ट्रोक) जैसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। ऐसे समय में आपकी सतर्कता और देखभाल किसी का जीवन बचा सकती है।’’


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें