480 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने चार सौ अस्सी किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत दो करोड़ पैंतालीस लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर बस्तर से रायपुर आ रही एक कार और पिकअप वाहन की जांच की गई। इस दौरान इन वाहनों में भारी मात्रा में बोरियों में ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांजे को रायपुर और उत्तरप्रदेश में खपाने की फिराक में थे।
अन्य सम्बंधित खबरें