सरायपाली : 60 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त, दो गिरफ्तार
महासमुंद जिले के सरायपाली थाना अनतर्गत ग्राम जोगनीपाली, से पुलिस ने अवैध शराब जप्त किया है.
इस कार्रवाई में कुल 60 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 12,000 रूपये बताई गई है.
इस मामले में परिवहन में प्रयुक्त एक स्कुटी किमत 80,000 रूपये भी जप्त की गई है. मामले में 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.
थाना सरायपाली - अपराध क्रमांक 196 /26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट।
09 जून 2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि बिना नंबर स्कुटी एक्टिवा में 02 लोग अवैध महुआ शराब लेकर ग्राम अर्जुन्डा की ओर से आ रहे हैं कि सूचना पर ग्राम जोगनीपाली मोड़ के पास घेराबंदी बिना नंबर स्कुटी एक्टिवा को रोककर पूछताछ करने पर स्कुटी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम 01 कुंदन तांडी पिता मोहन लाल तांडी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पैकिन थाना सिंघोड़ा एवं पीछे बैठे व्यक्ति नं अपना नाम 02 करन चैहान पिता भगवतिया चैहान उम्र 21 वर्ष निवासी चकरदा थाना सरायपाली का रहने वाला बताया दोनों के संयुक्त कब्जे से स्कूटी के बीच में रखे 02 प्लास्टिक बोरी में भरा हुआ अवैध महुआ शराब 60 लीटर कीमती 12000 रू एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी को जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- कुंदन तांडी पिता मोहन लाल तांडी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पैकिन थाना सिंघोड़ा एवं
- करन चैहान पिता भगवतिया चैहान उम्र 21 वर्ष निवासी चकरदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग.
जप्त संपत्ति-
- 60 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 12000 रू एवं
- 01 नग बिना नंबर एक्टिवा स्कुटी कीमती 80,000 रू