सरायपाली : बस की ठोकर से मोटर सायकल चालक घायल - CG Sandesh

सरायपाली : बस की ठोकर से मोटर सायकल चालक घायल

सरायपाली थाना अंतर्गत सारंगढ़ रोड, ग्राम बोंदा के पास एक बस की ठोकर से मोटर सायकल चालक घायल हो गया, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम बोंदा निवासी अभिषेक मांझी ने बताया कि वह ग्राम बोंदा के होटल में काम करता है.  जो 09 जून 2026 को अपने पिता दुखु राम मांझी के साथ काम करने होटल गया था.

इस दौरान दुखु राम मांझी अपने TVS सुपर एक्सल क्रमांक CG 06 GY 5029 को लेकर पेट्रोल डलवाने जानविका पेट्रोल पंप बोंदा में गया था, जहाँ से पेट्रोल डलवाकर वापस घर आते समय गांव के अलेख बाघ के खेत के पास लगभग 07:30 बजे से 08:00 बजे के मध्य सारंगढ़ रोड़ की ओर से आ रही पीला रंग के बस क्रमांक CG 06 GZ 8882 के द्वारा अपने बस को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर दुखु राम मांझी के मोटर सायकल TVS सुपर एक्सल क्रमांक CG 06 GY 5029 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस घटना से दुखु राम मांझी के सिर, दोनो पैर के घुंटना, बाएं पसली, दोनो हाथ एवं पैर में चोंट खरोच आया है.

एक्सीडेंट से मोटर सायकल TVS सुपर एक्सल क्रमांक CG 06 GY 5029 क्षतिग्रस्त हो गया है, घटना को अनिल मांझी एवं नारायण मांझी, मोहन यादव देखे हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने बस क्रमांक CG 06 GZ 8882 के चालक पर अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें