सरायपाली : राजाडीह मोड़ के पास अवैध शराब जप्त
सरायपाली पुलिस ने 9 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर राजाडीह मोड़ के पास ग्राम राजाडीह से एक व्यक्ति से करीब 03 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 600 जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम राजाडीह मोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना पर पुलिस ग्राम राजाडीह मोड़ के पास जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ी. जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम पलेश्वर रात्रे पिता मुक्ति राम रात्रे उम्र 35 वर्ष, राजाडीह थाना सरायपाली का रहने वाला बताया.
जिसके कब्जे में रखे एक पीले रंग की पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 03 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब मिलने पर पुलिस ने जप्त कर आरोपी पलेश्वर रात्रे पिता मुक्ति राम का कृत्य अपराध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.