महासमुंद : ग्राम लभराकला में जन चौपाल लगाकर विधायक ने सुनी समस्याएं, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
मंगलवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम लभराकला में जन चौपाल लगाकर आमजनों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषय विधायक के समक्ष रखे।
विधायक ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आत्मीय स्वागत किया। ग्रामवासियों का उत्साह एवं सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि विकास और जनसेवा के प्रति सभी की प्रतिबद्धता मजबूत है।
बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आमजन से भेंट मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। गांव में जन चौपाल लगाकर वें उनसे सीधा संवाद करते हैं। साथ ही उनकी मांग एवं समस्याओं को सुनकर उचित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं गांव के जनप्रतिनिधियों को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।
इसी तारतम्य में मंगलवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम लभराकला पहुंचे और जन चौपाल लगाकर आमजनों की समस्या सुनी। साथ ही केंद्र एवं राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। गांव के किसान भाईयों से खरीफ फसल की तैयारी के संबंध में भी चर्चा की।
वरिष्ठ जनों एवं नववधुओं का सम्मान
ग्राम लभराकला में आयोजित जन चौपाल के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गांव के वरिष्ठ जनों एवं नववधुओं का सम्मान किया। वरिष्ठ नागरिकों के जीवन अनुभव, सामाजिक योगदान एवं मार्गदर्शन को नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया। साथ ही नववधुओं का सम्मान कर उन्हें सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी।
यह सम्मान समारोह हमारी संस्कृति में बुजुर्गों के प्रति आदर और नई पीढ़ी के प्रति स्नेह एवं प्रोत्साहन की भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की और विधायक जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर पवन पटेल जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा नेता धर्मेंद्र महोबिया, डॉ माखन सिन्हा महामंत्री भाजपा ग्रामीण मंडल, पुष्पा रूपलाल ध्रुव जनपद सदस्य, गीता सिन्हा सरपंच लभराकला, मिथलेश सिन्हा सरपंच परसदा (ख), अनीता मोती मेहरा सरपंच खट्टी, रमेश शर्मा, पवन साहू सोसाइटी अध्यक्ष, रामेंद्र गिरी, युवराज सिंह राजपूत, ओमप्रकाश चंद्राकर, कुशल दीवान, रीवा राम साहू, श्रीकांत शर्मा, रोशन यादव, सरवन सिन्हा रोजगार सहायक, डी एस चक्रधारी पंचायत सचिव, वन विभाग के अधिकारी गण, विद्युत विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्तागण, सोसाइटी के कर्मचारीगण, सैकड़ों ग्रामवासी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थें।
अन्य सम्बंधित खबरें