news-details

डीजे डांस प्रतियोगिता में स्वररागिनी ग्रुप प्रथम

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ग्राम दुरुगपाली में भव्य डी जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इसमे प्रथम पुरस्कार 12001 एवं शील्ड द्वितीय 7001रु एवं ट्राफी तृतीय 5001 एवं ट्राफी चतुर्थ 3001 एवं ट्राफी एकल युगल में प्रथम 7001 एवं शील्ड द्वितीय 5001 एवं ट्राफी तृतीय 3001 एवं ट्राफी चतुर्थ 1501 एवं ट्राफी था |

जिसमें ओडिसा,रायगढ़,रायपुर राजनांदगांव,गरियाबंद,जांजगीर चांपा,धमतरी,बिलासपुर एवं विभिन्न जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमे कुल 52 टीमो ने हिस्सा लिया था | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु साहू सरपंच अध्यक्षता कमल यादव,विशिष्ट अतिथि मोती साहू,डॉ रामेश्वर पटेल डिगेश ध्रुव नित्यांनाद पटेल,भीखम पटेल घनाराम साहू थे |

प्रतियोगिता में समूह नृत्य में प्रथम स्वररागिनी डांस ग्रुप रतनपुर,द्वितीय लव इज लाइफ ग्रुप पुसौर, तृतीय आर्यन डांस ग्रुप जांजगीर चांपा, चतुर्थ प्रतिमा डांस ग्रुप जांजगीर चांपा एकल एवं युगल में प्रथम वर्षा रानी सोहेला,द्वितीय सरोज राजनांदगांव, तृतीय पवन हिना रायपुर, चतुर्थ ईशा एंड सोनी तेंदुकोना को पुरुस्कार प्रदान किया गया |

नोहरदास साहू,बलराम नेताम,अशोक ठाकुर निर्णायक रहे | मंच संचालान आदित्य गौरव साहू शिक्षक,लुकेश ध्रुव शिक्षक ने किया कार्यक्रम के सफल आयोजन में धनुर्जय भोई,नरेश ध्रुव दिलीप ध्रुव,लखन भोई,अशोक निषाद,विजय पटेल, जगबंधु प्रधान,सुखसिंग ध्रुव,बेदराम साहू,राधे खमहारी,दाशरथी निषाद विश्वकर्मा समिति एवं समस्त ग्रामवासी का सहयोग रहा |






अन्य सम्बंधित खबरें