news-details

वृद्ध जन सेवा समिति सरायपाली ने वृद्ध महिला की मौत के बाद किया अंतिम संस्कार

वृद्ध जन सेवा समिति सरायपाली को पदमपुर सड़क किनारे विक्षिप्त बुजुर्ग महिला जख्मी हालत में मिली थी, जिसे समिति के सदस्यों द्वारा 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया गया था. जिसके बाद आज सुबह सुबह वृद्ध महिला का देहांत हो गया. इस बात की सुचना वृद्ध जन सेवा समिति सरायपाली को मिलने पर समिति के सदस्य गुड्डू जायसवाल विकास महापात्र, रूबी सिंह ठाकुर व हरदीप सिंह रैना ने सौ बिस्तर अस्पताल पहुंचे और लावारिस शव की सूचना पुलिस को भी दी.

इसके बाद मृतक को 100 बिस्तर अस्पताल से मुक्ति वाहिनी वाहन जो दलजीत सिंह आहूजा जी की स्मृति में मुफ्त सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहती है उसकी मदद से मुक्तिधाम ले जाया गया जहां मृतक का अंतिम संस्कार किया किया गया.

वृद्ध जन सेवा समिति के सचिव गुड्डू जायसवाल ने बताया की वृद्ध महिला की हालत काफी ज्यादा खराब थी, शरीर के जख्मों में कीड़े लग गए थे और उसी के इंफेक्शन के कारण महिला की मृत्यु हो गई वृद्ध महिला से काफी बदबू भी आ रही थी पर हमारी टीम के साथी सदस्यों के कारण हम वृद्ध महिला का कफन दफन कर पाए.

वृद्धजन सेवा समिति के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया की पूर्व में भी समिति इस प्रकार का कार्य कर चुकी है, मृतक के नाम से गरीबों को भोज कराया जाएगा और आने वाले समय में समिति इस प्रकार के कार्य को जारी रखेगी. रैना ने बताया कि यह कार्य सिर्फ निस्वार्थ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के कारण संभव है. समिति के सभी सदस्य एक टीम की तरह काम करते हैं.




अन्य सम्बंधित खबरें