news-details

सिंचाई विस्तार के लिए 41 करोड़ 63 लाख रूपए स्वीकृत

 छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के पुराने सिंचाई जलाशयों का मरम्मत कर सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए 41 करोड़ 63 लाख 66 हजार रूपए स्वीकृत किया है। इसमें रायपुर जिले के दो सिंचाई जलाशयों के जीर्णोद्धार एवं नहर के लाईनिंग कार्य के लिए 04 करोड़ 08 लाख 19 हजार रूपए, महासमुंद जिले के एक सिंचाई जलाशय हेतु 11 करोड़ 67 लाख 40 हजार रूपए, गरियाबंद जिले के दो सिंचाई जलाशय के मरम्मत एवं सीसी लाईनिंग कार्य हेतु 05 करोड़ 57 लाख 77 हजार रूपए, कबीरधाम जिले के दो सिंचाई जलाशयों के जीर्णोद्धार हेतु 10 करोड़ 81 लाख 99 हजार रूपए तथा बेमेतरा जिले के तीन सिंचाई जलाशयों के मरम्मत के लिए 06 करोड़ 78 लाख 91 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। 

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग नरदहा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं मुख्य नहर के लाईनिंग कार्य हेतु एक करोड़ 47 लाख 57 हजार रूपए, विकासखण्ड अभनपुर के जलाशय का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य हेतु एक करोड़ 31 लाख 83 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है। महासमंुद जिले के विकासखण्ड फिंगेश्वर की जोगीडीपा जलाशय की मरम्मत एवं लाईनिंग कार्य के लिए 02 करोड़ 72 लाख 35 हजार रूपए, विकासखण्ड गरियाबंद की सेम्हरढ़ाप जलाशय की मरम्मत एवं लाईनिंग कार्य हेतु 02 करोड़ 85 लाख 42 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड कसडोल की कोसमसरा व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 37 लाख 52 हजार रूपए, विकासखण्ड बिलाईगढ़ की पिरदा जलाशय योजना के जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 02 करोड़ 70 लाख 67 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। कबीरधाम जिले के विकासखण्ड सहसपुर लोहारा की सुतियापाट परियोजना की बरगंाव माईनर की लाईनिंग एवं विस्तारीकरण कार्य हेतु 08 करोड़ 7 लाख 63 हजार रूपए, विकासखण्ड पंडरिया की कपाट नाला डायवर्सन योजना के निर्माण हेतु 02 करोड़ 74 लाख 63 हजार रूपए तथा बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ की टेमरी उद्वहन सिचंाई योजना के नहर मरम्मत के लिए 02 करोड़ 97 लाख 38 हजार रूपए, विकासखण्ड धमधा की डंगनिया डायवर्सन योजना का जीर्णोद्धार हेतु एक करोड़ 35 लाख 40 हजार रूपए और परोड़ा व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार हेतु 02 करोड़ 46 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है। 




अन्य सम्बंधित खबरें