news-details

8 नई रेल लाइन पर चल रहा काम, सरायपाली बसना को अभी और इंतजार...

कोरबा सांसद ज्योत्सना ने कल सांसद में छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं का ब्योरा मांगा, जिसमे  रेल मंत्री ने बताया 21,046 करोड़ की 8 नई रेल लाइन पर होगा और 13,320 करोड़ के 9 दोहरीकरण प्रोजेक्ट चल रहे है.

उन्होंने बताया कि इनमें 384 किलोमीटर लंबाई वाली लाइन चालू कर दी गई हैं. मार्च  2019 तक इन पर 6,985 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं. चालू वित्तीय वर्ष में इन परियोजनाओं के लिए 2,926.92 करोड़ रुपए मुहैया कराया गया है.

हालाकि इस परियोजनाओं में कहीं भी रायपुर से उड़ीसा या महासमुंद से सरायपाली को जोड़ने का प्रोजेक्ट शामिल नही है, जिसके लिए लोगों को और भी इंतज़ार करना होगा.  

गौरतलब है कि क्षेत्र के लोग विगत कई दशकों से रेल लाइन की मांग कर रहें है. जिस पर लोगों को उम्मीद है कि जल्द से जल्द उनकी मांग पूरी हो जायेगी और रायपुर-सरायपाली-बरगढ़ के रेल मार्ग के लिए कार्य किया जायेगा.  

वर्त्तमान में छत्तीसगढ़ में चल रही रेल परियोजनायों का विवरण निचे दिए गए है.  

दल्लीराजहरा-रावघाट- जगलदपुर: कुल लंबाई 235 किमी, लागत 3795 करोड़, 42 किमी खंड चालू। 1423 करोड़ रुपए व्यय।

बरवाडीह चिरमिरी: कुल लंबाई 182 किमी, लागत 1147 करोड़।

गेवरा रोड- पेन्ड्रा रोड दोहरीकरण/नई लाइन: कुल लंबाई 270 किमी, लागत 4919 करोड़, 1220 करोड़ व्यय।

खरसिया- घरघोड़ा- कोरीछापर: कुल लंबाई 146 किमी, लागत 3055.15 करोड़, 2131 करोड़ व्यय। 42.5 किमी खंड चालू।

रायपुर- झारसुगड़ा: कुल लंबाई 310 किमी, लागत 2171 करोड़।

धर्मजयगढ़- कोरबा, उरगा: कुल लंबाई 62.50 किमी, लागत 1686.22 करोड़, 200 करोड़ व्यय।

कटघोरा- डोंगरागढ़: कुल लंबाई 294.53 किमी, लागत 5950.47 करोड़, 100 करोड़ व्यय।

चिरमिरी- नागपुर हाल्ट: कुल लंबाई 17 किमी, लागत 241 करोड़, 2 करोड़ व्यय।

बिलासपुर फ्लाईओवर सहित खेडरी- अनूपपुर: कुल लंबाई 72 किमी, लागत 446.21 करोड़, 238.33 करोड़ व्यय।

मंदिर हसौद- नया रायपुर- केन्द्री सहित रायपुर- टिटलागढ़, रायपुर- दमतारी, अभानपुर- राजिम: कुल लंबाई 290.20 किमी, लागत 1814.80 करोड़, 1099.45 करोड़ व्यय।

चाम्पा- झारसुगड़ा तीसरी लाइन: कुल लंबाई 152.38 किमी, लागत 1226.51 करोड़, 1066.42 करोड़ व्यय।

जगदलपुर- किरंदूल: कुल लंबाई 150 किमी, लागत 1160.83 करोड़, 750.73 करोड़ व्यय।

जगदलपुर- कोरापुट: कुल लंबाई 110.22 किमी, लागत 1547.38 करोड़, 381.77 करोड़ व्यय।

झारसुगुड़ा- चाम्पा- बिलासपुर चैथी लाइन: कुल लंबाई 206 किमी, लागत 1973.66 करोड़, 301.40. करोड़ व्यय।

पेन्ड्रा रोड- अनूपपुर तीसरी लाइन: कुल लंबाई 50.10 किमी, लागत 393.98 करोड़, 340.08 करोड़ व्यय।

गेवरा रोड – पेन्ड्रा रोड: कुल लंबाई 135 किमी, लागत 1970.11 करोड़, 410 करोड़ व्यय।




अन्य सम्बंधित खबरें