news-details

‘‘आदर्श गौठान बम्हनी में महिला स्व-सहायता समूह का गठन एवं कौशल उन्नयन‘‘

महासमुंद, 02 दिसम्बर 2019/छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना सुराजी योजना के अंतर्गत आदर्श गौठान मे किसान एवं महिला समूहों को आत्म निर्भर एवं स्वालंबन बनाने के दिशा में कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गौठान ग्राम को सक्षम बनाने हेतू सतत् रूप से प्रेरित कि जा रही है। इसी उद्देश्य को सफल बनाने के लिऐ ग्राम बम्हनी के महिलाआें में जागरूकता अभियान के माध्यम से गौठान से प्राप्त गोबर एवं गौ मूत्र के मूल्य संवर्धन करने हेतू जय मां सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह एवं भारत माता वाहिनी महिला स्व-सहायता समूह का गठन किया गया। इन समूहो में प्रति समूह 15-15 महिलाओं की सदस्यता है, इस महिला समूह के माध्यम से गोबार एवं गौ मूत्र से जीवामृत, घनामृत, जैविक कीटनाशक, जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट खाद एवं इत्यादि बनाकर बाजार में विक्रय करने हेतु प्रोत्साहित किये तथा समूहों के आर्थिक स्तर में सुधार लाने तथा रोजगार व्ययसाय से जोड़कर प्रतिदिन आय अर्जित करने कौशल उन्नयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री बी.आर घोड़ेसवार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी महासमुंद, श्री एस.एस. गौतम ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बिरकोनी, श्री सुनील वर्मा तकनीकी प्रबंधक, श्री ए.एस. नरवरिया ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लाफिनकला, एवं महिला स्व. सहायता समूह के महिला कृषक उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें