news-details

जिले में अब तक 43 हजार 67 बोरा धान जब्त, आज पांच प्रकरणों पर हुए कार्यवाही

महासमुन्द 10 दिसम्बर 2019/ जिले में धान के अवैध रूप से भण्डारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर निगरानी दलों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगरानी दलों की कार्यवाही में अब तक कोचिए एवं बिचौलिए के साथ धान के अवैध परिवहन और भण्डारण के 278 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसके अंतर्गत 43 हजार 67 बोरे धान 17 हजार 231.20 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण रोकने के लिए गठित संयुक्त टीमों को लगातार निगरानी एवं चौकसी बरतने के लिए कहा है, इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थापित चौकियां भी लगातार कार्य कर रही है और धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने की कार्यवाही की जा रही हैं।

जिला खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि धान के अवैध परविहन एवं भण्डारण के लिए की गई कार्यवाही में आज पांच प्रकरण दर्ज किए गए वहीं 182 बोरे धान अर्थात 72.8 कि्ंवटल धान जब्त किए गए। धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन में लगे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई उनमें माखन दास पिता संतोष दास,चिमरकेल विकासखंड बसना से 42 कट्टा (16.80 क्विंटल) धान, पूरन सिंह ग्राम बड़ेढाबा विकासखंड बसना से 30 कट्टा (12 क्विंटल) धान, दरसराम साव बड़ेढाबा विकासखंड बसना से 40 कट्टा (16 क्विंटल) धान, अशोक कुमार सिन्हा बावनकेरा वि.खं. महासमुंद से 40 कट्टा (16 क्विंटल) धान, सेतकुमार चौधरी किराना दुकान बस्तीपाली वि.खं. सरायपाली से 30 कट्टा (12 क्विंटल) धान जब्त किया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें