news-details

विश्व मानव अधिकार दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

महासमुन्द 10 दिसम्बर 2019/विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर आज यहा कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी मानव अधिकारों को पूर्ण विश्वास एवं निष्ठा से धारण करने उनके संरक्षण एवं सवर्धन करने में पूरा कर्त्तव्य निभाने की शपथ ली। साथ ही किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना सभी मानव अधिकार के सम्मान एवं समर्थन करने तथा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी की मानव अधिकार का अपने विचार शब्द या कार्य से नुकसान नहीं करने की शपथ ली गई। जिले के शासकीय कार्यालयों में भी मानव अधिकार दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई।




अन्य सम्बंधित खबरें