news-details

विश्व मानव अधिकार दिवस पर राजनीति विभाग के सौजन्य से ‘‘महिला सुरक्षा एवं वर्तमान चुनौतिया’’

महासमुन्द 10 दिसम्बर 2019/शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुन्द में विश्व मानव अधिकार दिवस पर राजनीति विभाग के सौजन्य से ‘‘महिला सुरक्षा एवं वर्तमान चुनौतिया’’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता मो. जहॉगीर तिगाला, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, अध्यक्ष प्रो. एस. बरवा एवं संयोजक डॉ. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान उपस्थित थी। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. मालती तिवारी द्वारा दिये गये स्वागत भाषण के साथ हुआ।

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए हम सभी को संवेदनशील होना होगा। युवा वर्ग को स्वयं परिवर्तन का कारक बनकर उभरना होगा। मो. जहॉगीर तिगाला ने मानव अधिकार दिवस मनाए जाने के प्रयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें दूसरों के अधिकारों का संरक्षण करना चाहिए। प्रत्येक अधिकार के साथ कुछ कŸार्व्य भी सुनिश्चित किए गए है, हमें उन पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। महिला सुरक्षा एवं चुनौतियॉ विषय पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने बताया कि महिलाएं पुरूषों से अधिक प्रतिभावान एवं शक्ति संपन्न है, महिलाओं को उन्हें पहचानना होगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर गलत व्यवहार का तुरंत विरोध कर उसकी सूचना अपने से बड़ो का अवश्य देनी चाहिए। उन्होंने कानून में उपलब्ध सुविधाओं एवं अधिकारों की जानकारी दी। व्याख्यान के बाद उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का भी जवाब दिया जिसमें विद्यार्थियों ने बालश्रम एवं बुजुर्गा से जुड़े विषय पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उनके अधिकारों विषय पर जानकारी प्राप्त की। श्री तिगाला द्वारा विधिक सहायता हेतु उपलब्ध टोल फ्री नंबर 15100 पर भी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमारानी प्रधान, सहायक प्राध्यापक हिन्दी ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. वैशाली गौतम हिरवे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री एम.एस. वर्मा, श्री विजय कुमार मिर्चे, श्री राजेश शर्मा, श्री एस.आर. मानकर, महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं छात्रगण उपस्थित थे।





अन्य सम्बंधित खबरें