news-details

जिले में अब तक 11 लाख 81 हजार 1510 क्विंटल धान की खरीदी हुई , 81 सोसायटियों के 127 धान उपार्जन केन्द्रों द्वारा हो रही है धान खरीदी.


26 हजार 385 किसानों ने अपना धान विक्रय किया. एक अरब 59 करोड़ 17 लाख 79 हजार 195 रूपए का हुआ भुगतान.

महासमुन्द 11 दिसम्बर 2019/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 01 दिसम्बर 2019 से प्रारंभ कर दिया गया है और अनवरत रूप से किसानों से धान खरीदा जा रहा है। जिले में 81 सहकारी समितियों के 127 धान उपार्जन केन्द्रों के जरिए किसानां का धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित किया जा रहा है। अब तक जिले में 11 लाख 81 हजार 1510 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इन धान उपार्जन केन्दों में जिले के 26 हजार 385 किसानों ने अपना धान विक्रय किया है।

जिला खाद्य अधिकारी श्री अजय कुमार यादव ने बताया कि जिले में छह लाख 82 हजार 393.60 क्विंटल मोटा धान, 15 हजार 943.20 क्विंटल महामाया धान, 93 हजार 442 क्विंटल पतला धान, 16.40 क्विंटल एचएमटी धान, 3 लाख 89 हजार 714.80 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है। उन्होंने बताया कि मार्कफेड एक अरब 69 करोड़ 38 लाख 95 हजार में से  एक अरब 59 करोड़ 17 लाख 79 हजार 195 रूपए का भुगतान कर दिया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें