news-details

आल इण्डिया सिविल सर्विसेस राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2019-20 हेतु चयन ट्रायल के लिए तिथि एवं स्थान निर्धारित

महासमुंद, 11 दिसम्बर 2019/ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता 2019-20 में छत्तीसगढ़ राज्य के दल गठन हेतु तिथियां एंव स्थान निर्धारित किया गया है। जहां चयन प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी श्री मनोज घृतलहरे ने बताया कि बैडमिंटन  16 दिसम्बर 2019 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर, व्हालीबाल 17 दिसम्बर 2019 को पुलिस लाईन रायपुर,  बास्केटबाल 17 दिसम्बर 2019 को पुलिस लाईन रायपुर, शतरंज 30 दिसम्बर 2019 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर, कैरम 31 दिसम्बर 2019 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर, टेबल टेनिस 26 दिसम्बर 2019 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर, कुश्ती 27 दिसम्बर 2019 को संचालनालय खेल एंव युवा कल्याण प्रशासनिक भवन में किया जाएगा।

इसी तरह एथलेटिक्स 30 दिसम्बर को 2019 स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर, फुटबाल 31 दिसम्बर 2019 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर, हॉकी 30 दिसम्बर 2019 को संचालनालय खेल एंव युवा कल्याण पिच-1, 2, एंव लॉन टेनिस 08 जनवरी 2020 को यूनियन क्लब रायपुर, में आयोजित किया जाएगा। चयन ट्रायल के नोडल अधिकारी श्री एम.एल. सिहोसे सहायक संचालक, संचालनालय 8889971122 एंव सहायक नोडल अधिकारी श्री सुशांत पॉल खेल अधिकारी 9406236383 होंगे। वे खिलाड़ी जिनका नाम पूर्व के चयन सूची में नही है वे सीधे चयन प्रतियोगिता में अपने कार्यालय प्रमुख का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर आयोजन स्थल पर नोडल अधिकारी के पास उपस्थित होंगे तथा पंजीयन कराकर भाग ले सकते हैं। चयन प्रतियोगिता पश्चात राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तिथि प्राप्त होने के पश्चात खिलाड़ियों का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले अधिकारी, कर्मचारी को शासन के नियामनुसार शासकीय कार्य पर मानते हेतु विशेष अवकाश स्वीकृति का प्रावधान है। इस अवधि का यात्रा, दैनिक भत्ता इनके संबंधित कार्यालय से देय होगा। सूची के अतिरिक्त अन्य शासकीय कर्मचारी एंव शिक्षक एलबी जिनका संविलियन शिक्षा विभाग में किया गया है, वे भी सीधे चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। कार्यालय प्रमुख द्वारा कार्यालय में पदस्थ इन खेलों के इच्छुक अधिकारी, कर्मचारी खिलाड़ियों को राज्य के चयन प्रतियोगिता, ट्रायल में भाग लेने निर्धारित तिथियों को उपस्थित होने हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया गया है। चयन तिथि, संशोधित तिथि की जानकारी हेतु जिला खेल अधिकारी महासमुन्द-9617500748 से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।




अन्य सम्बंधित खबरें