news-details

जिले में अब तक 43 हजार 444 बोरा धान जब्त, आज एक प्रकरण पर हुई कार्यवाही

महासमुन्द 12 दिसम्बर 2019/जिले में धान के अवैध रूप से भण्डारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर निगरानी दलों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगरानी दलों की कार्यवाही में अब तक कोचिए एवं बिचौलिए के साथ धान के अवैध परिवहन और भण्डारण के 286 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसके अंतर्गत 43 हजार 444 बोरे धान 17 हजार 382 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

जिला खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि धान के अवैध परविहन एवं भण्डारण के लिए की गई कार्यवाही में आज एक प्रकरण दर्ज किए गए वहीं 30 बोरे धान अर्थात 12 कि्ंवटल धान जब्त किए गए। धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन में लगे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई उनमें केवल राम साहू, बरोंडा, विकासखंड महासमुन्द से 30 कट्टा (12 क्विंटल) धान जब्त किया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें