news-details

जिले में अब तक 43 हजार 644 बोरा धान जब्त, आज छह प्रकरण पर हुई कार्यवाही

महासमुन्द 13 दिसम्बर 2019/जिले में धान के अवैध रूप से भण्डारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर निगरानी दलों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगरानी दलों की कार्यवाही में अब तक कोचिए एवं बिचौलिए के साथ धान के अवैध परिवहन और भण्डारण के 292 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसके अंतर्गत 43 हजार 644 बोरे धान 17 हजार 462 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

जिला खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि धान के अवैध परविहन एवं भण्डारण के लिए की गई कार्यवाही में आज छह प्रकरण दर्ज किए गए वहीं 200 बोरे धान अर्थात 80 कि्ंवटल धान जब्त किए गए। धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन में लगे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई उनमें फागूराम साहू चिरको विकासखंड महासमुन्द से 25 कट्टा (10 क्विंटल) धान, भीष्मदेव पटेल मुंधा विकासखंड सरायपाली से 30 कट्टा (12 क्विंटल) धान, परमेश्वर पटेल मुंधा विकासखंड सरायपाली से  25 कट्टा (10 क्विंटल) धान, युधिष्ठिर पटेल मुंधा विकासखंड सरायपाली से 30 कट्टा (12 क्विंटल) धान, टिकेश्वर पटेल बानीगिरोला विकासखंड सरायपाली से 30 कट्टा (12 क्विंटल) धान तथा देवीदयाल गर्ग सांकरा (बालाजी ट्रेडर्स) विकासखंड पिथौरा से 60 कट्टा (24 क्विंटल) धान जब्त किया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें