news-details

छेरछेरा के त्यौहार के चलते मटन और चिकन के दुकानों में आज भीड़, कई दुकानें बंद, स्थानीय छुट्टी नही होने के वजह से लोग नाराज.

छत्तीसगढ़ सहित आज जिले में छेर-छेरा का त्यौहार बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है, ग्रामीणों में छेरछेरा के त्यौहार के लिए बच्चे टोलियों में घर-घर पहुँचते है और परम्परागत घरों से धान मांग कर हाट बाजार करते है, इसी का नाम छेर छेरा है परम्परागत अनुसार गरीब से लेकर अमीर तक अपने घरों से धान को दान के रूप में देते है, ग्रामीण क्षेत्रों में यह परम्परा बरकरार है सुबह से लेकर शाम तक बच्चे और सभी ग्रामीण एक दूसरे के घर छेर छेरा मांगने जाते है.

साथ ही उत्सव के साथ छेरछेरा के त्यौहार में कुल देवी देवताओं का भी पूजन भी किया जाता है, शहर में भी बहुत सारे दुकाने आज बन्द नजर आई वहीं आज मटन और चिकन के दुकानों में भारी भीड़ देखने को मिल रहा है.

वहीं सोशल मीडिया में लोगो का कहना है की छत्तीसगढ़ सरकार को अन्य त्यौहार के तरह छेरछेरा में भी सरकारी छुट्टी देना चाहिए, हालांकि स्कूलो में छुट्टी नही होने के बाद भी कई बच्चे आज त्यौहार मानते नजर आए.




अन्य सम्बंधित खबरें