news-details

सांसद चुन्नीलाल पहुंचे बरोली, किसानों ने कहा : टोकन भी नही कटा और धान भी नही बेच पाए, शादी व्याह और अस्प्ताल में इलाज के लिए भी नही है रकम.

महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू आज बसना विकासखंड के ग्राम बरोली पहुंचे जहां उन्होंन प्रदेश सरकार की धान खरीदी नीतियों का विरोध किया.

सांसद चुन्नीलाल साहू आज बरोली में हो रहे किसान सभा में किसानों की धान खरीदी को लेकर आ रही समस्या पर चर्चा किया और भूपेश सरकार से किसानों से किया वादा को पूरा करने कहा. इसके साथ ही   सांसद चुन्नीलाल साहू ने किसानों के बैठकर खाना खाया और उनसे भात पर बात भी की इस दौरान उनके साथ खाने खाने करीब सैकड़ो किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

चुन्नीलाल लाल साहू के पहुंचे इस कार्यक्रम का नाम भात में बात रखा था, मतलब खाना के साथ चर्चा था. कार्यक्रम के दौरान सांसद चुन्नी लाल साहू ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस सरकार ने जो हालात पूरे प्रदेश के किसानों का बना रखा है उससे आज प्रदेश में किसान को धान बेचने के लिए परेशान का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि किसी किसान का का टोकन नही कट रहा, तो किसी के धान को जप्ती बनाया जा रहा है. सांसद ने कहा कि किसान बहुत खर्च करके और मेहनत करके अपना धान की उपज करते है, और वर्तमान सरकार के द्वारा किसानों को वादा करके वादा निभाने के बजाय धान खरीदने में विभिन्न प्रकार के नीति नियम लागू करके भोले भाले किसानों के साथ छलावा कर रही है.

वहीं किसानों का कहना है कि आज भी हमारा धान ब्यारा में पड़ा है एक महीने लेट से खरीदी करने के पश्चात आज भी धान का टोकन नही मिल रहा है,  शादी विवाह का समय भी आ चुका है कैसे करके समय से हम किसान निपटेंगे इसका भगवान ही मालिक है.

बताया गया कि धान खरीदी केन्द्र गढफुलझर और बिछिया के अंतर्गत पंजीकृत कई किसानों को  टोकन कटवाने के लिए बार-बार धान खरीदी केन्द्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी टोकन नही कट पा रहा है. किसानों ने बताया की ऐसे बहुत किसानों का टोकन नही कट रहा है और नाही धान बेच पा रहे है. किसानों का कहना है की ऐसे में धान बेचने के समय समाप्त  हो जाएगा लेकिन सरकार धान नही खरीद पाएगी. कई बड़े किसानों का कहना है उनका एक बार भी टोकन नही कटा है, ऐसे में अंतिम दिनो मे 2 बार या 3 बार भी टोकन कटता है तो सारा धान वह नही बेच पाएंगे.

किसानों ने कहा की ब्यारा में धान पड़े पड़े गाजा आ चुका है, जिसके कारण भी कई पैकेट धान खराब हो चुका है किसानों ने कहा की समय मे टोकन और धान नही कटने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसानों ने बताया की अभी बरोली में कुछ किसान परिवार में देहांत तो कुछ के यहाँ शादी होने के बाद धान नही बेच पा रहें है, ना तो उनके टोकन से लिया जा रहा है ना ही कहीं व्यापारी को दे पा रहें है. क्योंकि बिना टोकन के धान ले जाने पर उसे जप्ती कर पेशी के लिए चक्कर लगवाया जा रहा है.

इस कार्यक्रम में सुवर्धन प्रधान जिला उपाध्यक्ष भाजपा महासमुंद,  कृष्ण कुमार साहू मण्डल अध्यक्ष सांकरा,  शिवकिशोर साहू अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा मंडल गढ़फुलझर, नकुल साव वरिष्ठ जन ग्राम बरोली,  संतराम साव गुरुजी ग्राम बरोली, तारेश्वरी नायक महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सरायपाली मण्डल,  सोमनाथ पाण्डे भाजपा मण्डल गढ़फुलझर,  वीरेंद्र ( गम्मू नायक ),  मुकेश जोशी मंत्री जिला युवा मोर्चा महासमुंद,  पप्पू कश्यप भाजपा मण्डल बसना,  दिलीप साव युवा मोर्चा भाजपा मंडल गढ़फुलझर, गौरचन्द्र प्रधान जिला प्रतिनिधि गढ़फुलझर मण्डल,  जय प्रकाश साव युवा मोर्चा गढ़फुलझर मण्डल,  कैलाश साव बरिष्ठ जन बरोली, घनश्याम साव, सुरेंद्र साव, विजय साव,  शशिकान्त साव सहित ग्राम बरोली और के ग्रामीण जन भाजपा मंडल गढ़फुलझर के समस्त कार्यकर्ता बन्धु मुख्य रूप से उपस्थित थे.




अन्य सम्बंधित खबरें