news-details

सीईओं ने किया मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास के निर्माणाधी कार्यो का निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के द्वारा गत दिवस नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम श्रीगुहान, चारभट्ठी, उमरादाह एवं किशनपुरी पंचायतों में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यो जैसे- गौठान और प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण तथा महिला स्व. सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

सीईओ ने श्रीगुहान में निर्माणाधीन गौठान का निरीक्षण कर ग्रामवासियों तथा ग्राम गौठान समिति से चर्चा की और गौठान के लिए पैरादान करने तथा गौठान से लगे तालाब में महिला स्व. सहायता समूह को मछलीपालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रीगुहान में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास की प्रगति को स्वयं घूम-घुमकर जायजा लेकर हितग्राहियों से चर्चा करते हुए निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने की समझाईश दी। मां बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा चलाये जा रहे मिनी राईस मिल तथा आटा चक्की का भी अवलोकन कर स्व. सहायता समूह के महिलाओं से जानकारी लिया, समूह द्वारा बताया गया कि महीने में लगभग 8 से 10 हजार की आमदनी हो रही है।

श्रीगुहान के बाद उन्होंने उमरादाह में क्लस्टर संगठन के समूह को आजिविका गतिविधियों से जोड़ने के सम्बंध में चर्चा किया। किशनपुरी पंचायत में श्रीराम स्व. सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा 550 किलो ग्राम सीताफल का पल्प एकत्रित कर रखा है, उनका अवलोकन किया। स्व. सहायता समूह द्वारा सीईओ को 150 से 170 रूपये प्रति किलो बेचने की जानकारी दी। उन्होंने किशनपुरी में हितग्राही बद्रीनारायाण के बाड़ी में जाकर निर्माणाधीन डबरी का भी अवलोकन कर उनके द्वारा डबरी में मछली पालन एवं सब्जी उत्पादन कार्य को बढ़ावा देने का उन्हें प्रोत्साहित किया।





अन्य सम्बंधित खबरें