news-details

सिंचाई परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

राज्य शासन ने दुर्ग जिले के विकासखण्ड धमधा में बगीचा एनीकट के पुनरूद्वार कार्य के लिए एक करोड़ 93 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा हो जाने पर 25 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र मे सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी तरह महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबहरा की बिन्द्रावन जलाशय की नहर लाईनिंग के पक्के कार्यो का सुधार एवं जीर्णोद्वार कार्य के लिए एक करोड़ 37 लाख 79 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से अब यहां 263 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इन कार्यो को कराने की स्वीकृति जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान कर दी गई है। बिलासपुर जिले के नवागांव (सल्का) जलाशय योजना के लिए दो करोड़ 99 लाख 71 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 145 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

विकासखण्ड गौरेला की गांगपुर जलाशय के मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 12 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से इस क्षेत्र में सिंचाई रकबा बढ़कर 486 हेक्टेयर क्षेत्र हो जाएगा। विकासखण्ड गौरेला अंतर्गत मल्हरिया जलाशय बांध एवं नहरों के मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 92 लाख 55 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से क्षेत्र के किसानों को आवश्यकता के अनुसार सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बिलासपुर जिले के खारंग नदी पर मोहरा एनीकट सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए दो करोड़ 78 लाख 87 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से खरीफ एवं रबी की फसलों के लिए 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बिलासपुर जिले की अकोला एनीकट सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए दो करोड़ 89 लाख 4 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बिलासपुर जिले की अमलडीहा सोलर सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए दो करोड़ 98 लाख 97 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

इसी तरह से रायगढ़ जिले के विकासखण्ड बरमकेला के अंतर्गत अमुर्रा जलाशय के बांध एवं नहर जीर्णोद्वार कार्य के लिए एक करोड़ 93 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से क्षेत्र में अब 115 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड बरमकेला के अंतर्गत खैरट से पिपरखुटा जीरा नाला में स्टापडेम सह पुलिया निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 64 लाख 87 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 130 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत धरदेई जलाशय योजना कार्य के लिए दो करोड़ 36 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 127 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जिले के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत जुनवानी जलाशय के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्वार एवं नहर में सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 30 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 82 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।




अन्य सम्बंधित खबरें