news-details

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना से प्रति वर्ष होती है चार हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में हर साल 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत यातायत के बेहद मामूली सुरक्षा मानकों को अनदेखी करने से होती है. गाड़ियों की टक्कर और सही सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी के चलते सड़क हादसे बेहद आम होते जा रहे है. वाहनों की भिडंत से हादसों से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ में तमाम तरह के जागरूकता अभियान और सख्ती के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में इज़ाफा हुआ है जो कि चिंताजनक है.

छत्तीसगढ़ में जिस गति से सड़कों का जाल बिछा है उसी गति से हादसे भी बढ़े हैं. एक नज़र उन आंकड़ों पर जो ये बताते हैं कि आखिर हर साल सड़क हादसों में कितनी दुर्घटनाएं हुई हैं और इसमें कितनी जानें गई हैं.

छत्तीसगढ़ राज्य में घटित सड़क दुर्घटनाओं के वार्षिक आंकड़े -

साल             दुर्घटना             मृतक            घायल

                                                   
2015            14,446           4,082         13,426

2016            13,580           3,908         12,955

2017             13,513           4,136         12,475

ड्रंक एंड ड्राइव के अलावा सड़क हादसों के कारण -

  •   वाहन चलाने के दौरान सेल फोन या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल

 

  •  तेज रफ्तार से वाहन चलाने का शौक

 

  •   रेड लाइट जंपिंग

 

  •  सेफ्टी फीचर्स को नजरअंदाज करना

 

  •  सड़क पर चलने वाले मवेशी

 

  •  सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी

 

  •  सड़क निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी.





अन्य सम्बंधित खबरें