news

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद, 30 मई 2019/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्री.बी.एड तथा प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 जून 2019 शुक्रवार को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली में प्री बी.एड प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री. डी.एल.एल प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से 4.15 बजे तक होगी। जिले में परीक्षा में शामिल होने वाले केन्द्रवार परीक्षार्थियों की अनुमानित संख्या दर्शाने वाला चार्ट के अनुसार प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2019 में 8 परीक्षा केन्द्रों पर 2205 एवं प्री.डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 2019 में 7 परीक्षा केन्द्रों पर 2050 परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सुचारू, निर्वघ्न रूप से संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें