news-details

इन जिलों में अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद अब ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में अगले 24 घंटे के लिए शीतलहर की चेतावनी दी है। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में कोहरा छाए रहने की भी संभावना हैं।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रोजाना रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंच रहा हैं। ठंडी हवाएं हिमालय से टकरा कर प्रदेश में आ रही है इस वजह से फरवरी माह के अंत तक कुछ इलाकों में ठंड बनी रहेगी। इन दिनों लगातार पश्चिमी विक्षोभ के असर से खेती किसानी को नुकसान हुआ है।

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक दलहन, तिलहन और सब्जियों में बारिश और बदली के कारण कीड़ें पड़ने से काफी नुकसान हुआ हैं। आने वाले समय में गर्मी भी तेज पड़ने वाली हैं। वैज्ञानिकों ने कम पानी सोखनें वाले खरीफ की फसलों को लगाने की समझाइस दी हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें