news-details

मानवीय पहल हेतु जवान हुए पुलिस महानिदेशक से सम्मानित

जिला अस्पताल महासमुन्द में मानसिक अस्वस्थ महिला जो असामान्य स्तिथि में पड़ी हुई थी। महासमुन्द पुलिस कार्यालय में कार्यरत जवान प्रकाश ठाकुर और अनिल यादव अपने निजी कार्यो से जिला चिकित्सालय पहुँचे थे| कार्य के उपरांत जिला अस्पताल के बाहर अस्पताल परिसर में पार्किंग स्थल में किसी अज्ञात महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर जवानों द्वारा पास जाकर देखे तो एक असमान्य, अर्ध विक्छिप्त, अर्धनग्न मैले कुचैले कपड़ो एवं पैरों में बेड़ियानुमा लोहे के छल्ले पहनी एक महिला मिली। जवानों ने अस्पताल में भर्ती किये गए मरीजो के परिजनो से उक्त महिला के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। जिन्होंने बताये की यह महिला पिछले 5-7 दिनों से यही पर पड़ी है। इसके बाद उपस्थित मरीजो के परिजनों के माध्यम से अर्ध विक्षिप्त महिला की पहचान के संबंद्ध में उस महिला से बातचीत कर पतासाजी करने का प्रयास किया गया, किन्तु कोई जानकारी प्राप्त नही हुआ। किंतु उक्त महिला के द्वारा अपना नाम, पता व अन्य जानकारी का खुलाशा न करने पर पुलिस जवानों ने उक्त अज्ञात महिला के लिए शासन द्वारा संचालित सेवाओ के माध्यम से लाभावान्वित करने की मानवीय पहल प्रारंभ किया गया।

पुलिस जवानों ने विधिवत उक्त महिला की जानकारी सर्वप्रथम सखी वन स्टॉप हेल्प सेंटर एवं जिला अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर परदल को अवगत कराकर आवश्यक कार्यवाही हेतु अनुरोध किया गया। जिस पर विक्षिप्त महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सक द्वारा उसकी जांच किया गया एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की महिला स्टॉप श्रीमती गंडेचा मैडम की मदद से स्वास्थ परीक्षण, भोजन व्यवस्था कर अर्धविक्छिप्त महिला की पुनर्वास हेतु त्वरित अग्रिम कार्यवाही करते हुए डॉक्टरी दस्तावेजो के साथ उसे थाना महासमुन्द के पुलिस स्टॉफ के माध्यम से माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय महासमुन्द के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मान0 न्यायालय के आदेशानुसार उक्त महिला का मनोरोग उपचार हेतु राज्य मनोरोग चिकित्सालय सेन्द्री बिलासपुर महिला आरक्षक के माध्यम से रवाना किया गया।

उक्त मानवीय कार्य को डीजीपी महोदय द्वारा उत्कृष्ठ कार्य की श्रेणी का मानते हुए इंद्रधनुष योजना के तहत जवान प्रकाश ठाकुर एवं आरक्षक अनिल यादव को पुलिस ट्रांजिट मेस पुलिस लाइन रायपुर में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विदित हो कि जवानों को ऐसे ही मानवीय कार्य हेतु दूसरी बार ये सम्मान प्राप्त हुआ है।




अन्य सम्बंधित खबरें