news-details

मैराथन दौंड़ में विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

महासमुन्द 12 फरवरी 2020/खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय मैराथन का आयोजन 11 फरवरी को जिला मुख्यालय महासमुंद के बरौंडा चौक से प्रारंभ होकर बागबाहरा रोड़ में किया गया। जिला खेल अधिकारी श्री मनोज घृतलहरे ने बताया कि मैराथन दौड़ सुबह 8ः00 से प्रारंभ हुआ। जिसमें महिला- 30 पुरुष-90 सहित कुल 120  धावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मैराथन दौड़ को हरी झंडी विधायक श्री विनोद सेवन चंद्राकर, दाऊ लाल चंद्राकर, अमन चंद्राकर, मनीष शर्मा एवं मंगेश टांकसाले द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महिला धावकों ने 10 किलोमीटर एवं पुरुष धावकों ने 20 किलोमीटर की दूरी तय की। दौड़ में विधायक श्री चंद्राकर ने युवाओं के साथ कुछ दुर दौड़ लगाई ।


समापन समारोह में शामिल अतिथियों में श्री धरम दास महिलांग, राजेंद्र चंद्राकार, अमन चंद्राकर, राशि महिलांग ,माधवी महेंद्र सिका, रिंकु तारेन चंद्राकर, योगेश्वर चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सुनील चंद्रवंशी द्वारा विजेता धावकों को नगद पुरस्कार  क्रमशः 5000, 2500, 1500, 1000,500 एवं 250-250 रूपए प्रदान किया गया।


विजेता धावकों में महिला वर्ग में प्रथम-कौशिल्या ध्रुव महासमुंद, द्वितीय-रितु बरिहा महासमुंद, तृतीय-नेहा ध्रुव महासमुंद, चतुर्थ-नुतेश्वरी ठाकुर पिथौरा, पांचवां-अंकिता साहू पिथौरा, छठवां-रेणुका ध्रुव बागबाहरा, सातवां- पूजा साहू पिथौरा, आठवां-खिलेश ध्रुव महासमुंद, नौवां- पार्वती यादव बागबाहरा, एवं  दसवां टिकेश्वरी बरिहा रही। पुरुष वर्ग में प्रथम मानक राम ध्रुव बागबाहरा, द्वितीय-सुरेंद्र कुमार ध्रुव महासमुंद, तृतीय- देव कुमार सिदार बसना, चतुर्थ- त्रिलोचन भोई बसना, पांचवां- रवि ध्रुव महासमुंद, छठवां- केशव बरिहा पिथौरा, सातवां- देवराज भोई बसना, आठवां- खीर सागर बंजारा, बसना, नौवां मानषमणी साहू, एवं  दसवां विष्णु कुमार ध्रुव बागबाहरा का रहा। कौशिल्या ध्रुव को अतिथियों के करकमलों से सम्मानित किया गया।


आयोजन को सफल बनाने में डां. सुनील कुमार भोई, हिरेंद्र देवांगन, गौरीशंकर, दुर्योधन पटेल, हेम सागर, वेदराम रात्रे, गणेश कोसरे, अंजनी साहू, इंद्राणी भास्कर, राजेश्वरी, ओ. पी. जायसवाल, छन्नू लाल साहू, ललित साहू, रेशम लाल, नारायण गभेल, अरूण कुजूर, मो. इमरान अली, शांतनु गुप्ता एवं रूप लाल एवं खेल संघों, स्वास्थ्य विभाग, यातायात एवं पुलिस, नगर निगम, का योगदान रहा। मंच संचालन राजेश शर्मा एवं सेवन दास मानिकपुरी द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे द्वारा किया गया।






अन्य सम्बंधित खबरें