जनहानि पर आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
महासमुन्द 17 फरवरी 2020/कलेक्टर
श्री सुनील कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत
विपत्तिग्रस्त परिवार को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है।
इनमें विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पैकिन निवासी श्रीमती विमला भोई की मृत्यु
07 सितम्बर
2016 को आग
में जलने से होने पर, उनके पति श्री समारू भोई को
चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
अन्य सम्बंधित खबरें