news-details

कृषकों के समस्याओ के निराकरण के लिए जिले मे हेल्प लाईन प्रारम्भ

महासमुंद 28 मार्च 2020/ कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री सुनील कुमार जैन ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में कृषकों को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यालय में स्थक हेल्प लाइन नं 07723-223305 प्रारंभ की है। स्थक हेल्पलाईन सुविधा 24 घंटे चालू रहेगी। , भू-अभिलेख शाखा(99815-848)(91203-84650) से प्रभारी अधीक्षक श्री आदित्य कुंजाम को महासमुन्द जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में एवं कृषि विभाग से उप संचालक श्री एस.आर. डोगरे को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई है।

उन्होंने हेल्प लाईन सुविधा के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की 08-08 घंटे की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई है।इनमें प्रथम पाली में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री बी.एल. भगत 97707-58925 एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार विकास अधिकारी श्री भीमराव घोडेसवार 90092-29778, सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक, द्वितीय पाली में सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्री अमित कुमार महन्ति 94255-23196 एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अर्जुनलाल साहू 99261-77176 दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक तथा तृतीय पाली में सहायक संचालक कृषि श्री यू.एस. तोमर  98266-23421 एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री के.एस. साह 99261-58190, रात्रि 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक ड्यूटी लगाई है। इन सभी कर्मचारी हेल्प लाईन नम्बर में आने वाले कॉल्स का पंजी संधारण करेंगे एवं कृषकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराएंगे।  कृषक हेल्प लाईन नंबर के अलावा अधिकारी-कर्मचारी के मोबाईल नंबर पर भी संपर्क कर सकते है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




अन्य सम्बंधित खबरें