news-details

महासमुंद सहित कई जिलों में हुई देर रात गरज चमक के साथ बूंदाबांदी

कल महासमुंद जिले  में देर रात ठंडी हवाएं चली और बादल  गरजने लगे। बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने भी कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी कर दी।

राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, धमतरी, दुर्ग रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद के साथ ही बिलासपुर जिले में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई। सुबह आमतौर पर लगने वाली ठंड अब गायब हो चुकी है और उसकी जगह हल्की गर्मी महसूस हो रही है। ऐसा ही आज हुआ जैसे- जैसे दिन गुजरा गर्मी थोड़ी बढ़ती हुई महसूस हुई। दोपहर में गर्मी कुछ ज्यादा लगी तब अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हालांकि इससे पहले सुबह के समय न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज हुआ था।




अन्य सम्बंधित खबरें