news-details

ओडिशा: 10 फीट के मगरमच्छ को मारकर खा गए लोग, गांव में बांटे टुकड़े

ओडिशा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मलकानगिरी जिले के कलडापल्ली गांव में लोग ने एक मगरमच्छ को पकड़कर उसको मारकर खा गए। इस पूरी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जब वायरल हुईं तो प्रशासन और वन विभाग में हड़कंप मच गया। अब वन विभाग के अधिकारी मगरमच्छ मारकर खाने वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कलडापल्ली गांव के पोडिया ब्लॉक के पास साबेरी नदी है। यहां कुछ ग्रामीणों ने एक 10 फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा और उसे रस्सी से बांधकर गांव के अंदर ले आए। लोगों ने पहले मगरमच्छ को मार डाला और उसे पेड़ से उल्टा टांग दिया। इसके बाद उसे काटकर टुकड़े किए और उन्हें गांव वालों को बांट दिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मगरमच्छ बार- बार गांव में घुस आता था और उनके गाय- बकरियों को खा जाता था। इसके साथ ही मगरमच्छ ने कई बार ग्रामीणों पर हमला तक किया।

मलकानगिरी के जिला वन अधिकारी प्रदीप मिरासे ने बताया कि कलदापल्ली गांव में लोगों के मगरमच्छ खाने की सूचना मिली। हमारे रेंज ऑफिसर ने गांव में छानबीन की पर कोई सुराख नहीं मिला। हमने 3 टीमों का गठन किया है जो सस्पेक्टेड लोगों को पकड़ेगी। जांच में जो भी सामने आएगा उस हिसाब से एक्शन लेंगे।




अन्य सम्बंधित खबरें