news-details

सिंचाई विस्तार के लिए 5.77 करोड़ रूपए स्वीकृत : किसानों को 240 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा

छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश में सिंचाई संसाधनों के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के धौरामुड़ा जलाशय और फुटामुड़ा जलाशय में सिंचाई विस्तार के लिए 5 करोड़ 77 लाख 76 हजार रूपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन सिंचाई जलाशयों के निर्माण कार्य पूर्ण होने से किसानों को लगभग 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के धौरामुड़ा जलाशय के नहर रिमाडलिंग पक्के कार्य एवं लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 89 लाख 58 हजार और फुटामुड़ा जलाशय के नहर रिमाडलिंग पक्के कार्य एवं लाईनिंग कार्य हेतु 2 करोड़ 88 लाख 18 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है।




अन्य सम्बंधित खबरें