news-details

मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया जीसी मुर्मू का इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। बुधवार शाम को गिरीश चंद्र मुर्मू द्वारा पद से इस्तीफा दे दिया गया, जिसे राष्ट्रपति की सहमति के बाद अब गुरुवार सुबह मनोज सिन्हा की नियुक्ति का ऐलान किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद मनोज सिन्हा को वहां का उपराज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

पिछले साल 31 अक्टूबर 2019 को पूर्ववर्ती जम्मू एवं कश्मीर राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के तौर पर विभाजन के बाद जीसी मुर्मु केंद्र शासित प्रदेश के पहले एलजी बने थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की जगह ली थी।

तो वहीं मनोज सिन्हा पूर्व में गाजीपुर से सांसद रहे हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मनोज सिन्हा के पास रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री का कार्यभार था।




अन्य सम्बंधित खबरें