news-details

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण बनेंगे स्वावलम्बी: लखमा : उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा ने आज जिले के डूबान क्षेत्र के ग्राम तिर्रा में 11.85 लाख रूपए की लागत से निर्मित दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें छः लाख 85 हजार रूपए की लागत के नवीन गोठान का भूमिपूजन तथा पांच लाख रूपए की लागत से निर्मित सी.सी.रोड का लोकार्पण शामिल है।

प्रभारी मंत्री  लखमा ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया  भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। विशेष तौर पर गांव, गरीब, किसान की तकलीफों को समझकर अनेक नई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्हांेने आगे कहा कि प्रदेश सरकार देश की पहली सरकार है, जिसने 2500 रूपए प्रति क्विंटल में किसानों का धान खरीदा। वहीं कर्ज से लदे किसानों की कर्जमाफी कर अपना वादा निभाया। तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चार हजार रूपए देने वाली पहली सरकार है। उन्होंने गोधन न्याय योजना को सबसे अनूठी पहल बताते हुए कहा कि गोबर से आय अर्जित करने और ग्रामीणों को स्वावलम्बी बनाने वाली पहली सरकार है। ऐसी अनेक योजनाएं प्रारंभा कर प्रदेश सरकार लोकहित में लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष  मनोज मण्डावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदिवासियों के हितों की चिंता करने वाली प्रदेश सरकार योजनाएं बनाकर सर्वहारा समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने गोधन न्याय योजना को सबसे श्रेष्ठ योजना बताते हुए ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजना का आगे आकर लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मती कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष  निशु चन्द्राकर, नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर  विजय देवांगन, पूर्व मंत्री  माधव सिंह ध्रुव, पूर्व विधायक धमतरी  हर्षद मेहता और  गुरूमुख सिंह होरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें