news-details

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दी बधाई और शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष  शफी अहमद ने आज श्रम कल्याण मंडल के कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्वास्थ्य मंत्री  टी. एस. सिंहदेव और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने  शफी अहमद को नए जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक  खेल साय सिंह, विधायक  सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, विधायक डॉ. विनय जायसवाल, औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष  बालकृष्ण पाठक, कल्याण आयुक्त  अजितेश पाण्डेय, असंगठित क्षेत्र जन समस्या निवारण विभाग के प्रदेश अध्यक्ष  सद्दाम सोलंकी एवं जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष  लक्ष्मण पटेल सहित अन्य सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।




अन्य सम्बंधित खबरें