news-details

खाना खाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे जवान, IED ब्लास्ट की चपेट में आकर CAF हेड कांस्टेबल शहीद

गुरुवार दोपहर हुए IED ब्लास्ट की चपेट में आकर एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि जवान के शरीर के चीथड़े उड़ गए। वह अपने साथियों के साथ इंद्रावती नदी पर बन रहे पुल की सुरक्षा के लिए तैनात थे। विस्फोट जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर हुआ है। सूचना मिलने पर फोर्स मौके पर रवाना हो गई है। घटना गीदम थाना क्षेत्र के पाहुरनार की है।
पाहुरनार में इंद्रावती नदी पर पुल बनाया जा रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) 22वीं बटालियन के जवानों को कैंप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि जवान दोपहर करीब 12.30 बजे खाना खाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे। इनमें हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत द्विवेदी भी थे। अभी उन्होंने खाना शुरू ही किया था कि IED ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर जवान लक्ष्मीकांत मौके पर ही शहीद हो गए।




अन्य सम्बंधित खबरें