news-details

पढ़िए SP-IG कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री की 10 मुख्य बातें

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल, फ़ील्ड स्तर के अधिकारी (आईजी/एसपी) करेंगे हर सप्ताह आम जनता से मुलाक़ात, मौक़े पर ही करेंगे समस्याओं का निराकरण। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस का जनता से जुड़ाव अत्यंत आवश्यक।
  • मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में पुलिस अधिकारियों से की अपेक्षा, उनकी पुलिसिंग में कड़ाई और आचरण में मानवीय संवेदना झलकनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री ने कहा, जनता का विश्वास जीते छत्तीसगढ़ पुलिस। कोरोना काल में पुलिस के कार्य से लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।
  • मुख्यमंत्री का सभी एसपी को आदेश, महिलाओं और बच्चों को पूरी तरह सुरक्षित महसूस होना चाहिए। सरकार का फ़ोकस महिला सुरक्षा पर है। उन्हें पुलिस पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए।

  • मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय, 2.5 वर्षों से एक ही स्थान, थाने पर जमे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का होगा तबादला।

  • मुख्यमंत्री ने किया प्रश्न, महिला सुरक्षा एप की क्या प्रगति है। इसका लाभ महिलाओं को मिलना चाहिए।

  • सभी आईजी को निर्देश, जनता जिन पुलिस कर्मचारियों से नाराज़ है, उनका चिन्हांकन करें आईजी और करें तबादला

  • फ़ील्ड के अधिकारी शाम को फ़ील्ड में निकलें, इससे जनता का विश्वास बढ़ेगा।

  • ट्रैफ़िक सुचारु रूप से व्यवस्थित हो, इस बात का ध्यान रखें। सड़क हादसों की समीक्षा कर उसमें कमी लाने का प्रयास गंभीरता से करें।

  • आदिवासियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापसी के कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करें।




अन्य सम्बंधित खबरें