news-details

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के गाड़ी के दोनों टायर फटे , बड़ा हादसा टला

रायपुर :राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdev) की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में गाड़ी के दोनों तैयार फट गए है। लेकिन इस हादसे में मंत्री सिंहदेव पूरी तरह से स्वास्थ्य है।बता दें कि, मंत्री सिंहदेव रायपुर से अकलतरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान नांदघाट दामाखेड़ा के बाद दरचुरा के पास दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में उनकी गाड़ी के दोनों टायर फट गए। वहीं, गाड़ी में बैठे मंत्री सिंहदेव सहित सभी लोग सुरक्षित है।

जानकारी अनुसार, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में इनोवा डिवाइडर से टकरा गई। वहीं इस हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री दूसरी गाड़ी से रवाना हुए।







अन्य सम्बंधित खबरें