देश में चुनावों में धांधली का आरोप लगाने वालों को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इससे जुड़ी एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, जनहित याचिका में देश में ईवीएम की जगह बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की गई थी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।