प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया’ की मेजबानी के लिये असम सरकार और प्रदेश के लोगों को बधाई दी और इसमें 56 रिकार्ड तोड़ने वाली बालिकाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से जहाँ खिलाड़ियों को अपना जज्बा दिखाने का मौका मिलता है वहीँ
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की शानदार पारियों के दम पर भारत ने शुक्रवार को पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी । इससे पहले कोलिन मुनरो और कप्तान केन विलियमसन के आक्रामक अर्धशतकों की म
भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि उपकप्तान अजिंक्य रहाणे एक पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए । कोहली के 928 अंक है जबकि दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ है जो उनसे 17 अंक पीछे हैं ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर 'मन की बात' में कहा कि हिंसा से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है और शांति हर सवाल के जवाब का आधार होना चाहिए । उन्होंने लोगों से अपील की कि एकजुटता से हर समस्या के समाधान का प्रयास हो और भाईचारे के जरिये हर विभाजन और बंटवारे की कोशिश को नाकाम करें ।
मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार | आज 26 जनवरी है | गणतंत्र पर्व की अनेक-अनेक शुभकामनायें | 2020 का ये प्रथम ‘मन की बात’का मिलन है | इस वर्ष का भी यह पहला कार्यक्रम है, इस दशक का भी यह पहला कार्यक्रम है | साथियो, इस बार ‘गणतंत्र दिवस’ समारोह की वजह से आपसे ‘मन की बात’,उसके समय में परिवर्तन करना,
भारत की मूल भावना का समारोह मनाने के लिए, इस वर्ष दिल्ली में वार्षिक कार्यक्रम भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय के विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार श्री राजेश कुमार चतुर्वेदी कल नई दिल्ली के लाल किला मैदान में भारत पर्व का उद्घाटन करेंगे। भारत पर्व, 2020 26 से 31 जनवरी, 2020 तक लाल
सामान्य रूप से आम लोगों और विशेष रूप से आयुष पेशेवरों को एतदद्वारा सावधान किया जाता है कि हाल के दिनों में, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आयुष पेशेवरों की भर्ती के लिए कुछ धोखाधड़ी से भरे/ संदिग्ध विज्ञापन सामने आए हैं, जो "पंजीकरण शुल्क" आदि के रूप भोले-भाले व्यक्तियों से भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं।
मेरे प्यारे देशवासियो, 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, मैं देश और विदेश में बसे, भारत के सभी लोगों को, हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज से सात दशक पहले, 26 जनवरी को, हमारा संविधान लागू हुआ था। उसके पहले ही इस तारीख का विशेष महत्व स्थापित हो चुका था। ‘पूर्ण स्वराज’ का संकल्प लेने के बाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से मिले। उन्होंने बच्चों को शाबासी देते हुए कहा कि- समाज और अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक इन बच्चों पर गर्व है। साथ ही पीएम मोदी ने देश के लिए शहीद जवानों के प्रति आदर भाव रखने का आव्हान किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत सिर्फ सरहदों के भीतर 130 करोड़ लोगों का घर ही नहीं बल्कि एक राष्ट्र के साथ एक जीवंत परंपरा, विचार, संस्कार का विस्तार है और न्यू इंडिया में इन्हीं आकांक्षाओं, सपनों को पूरा करना है ।प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने जा रहे युवाओं से कहा, ‘