खेलो इंडिया के 12वें दिन 57 पदकों के लिए खिलाडियों ने ज़ोर आज़माइश की. जिसमें स्वीमिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेनिस व वेटलिफ्टिंग के इवेंट्स शामिल रहे. स्वीमिंग में असम की शिवांगी शर्मा ने खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण का 5वां गोल्ड अपने नाम किया. गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 12वें दिन बॉक्सिंग में ज्यादा मेडल देखने को मिले,