5 हजार से अधिक पदों पर SBI ने निकाली भर्ती - CG Sandesh

5 हजार से अधिक पदों पर SBI ने निकाली भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त से प्रारंभ हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है. कुल रिक्तियों में से 220 पद छत्तीसगढ़ के लिए रखी गई है.

शैक्षणिक योग्यता :
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है.

आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छुट भी प्रदान की जाएगी.
चयन प्रक्रिया : इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा सितम्बर और मुख्य परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी.

आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क General, OBC, EWS  वर्ग के लिए 750 रुपये तथा SC / ST, PwBD के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन – क्लिक करें

ऑफिसियल नोटीफिकेशन – PDF


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें