10वीं पास के लिए कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट में अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए 14 अगस्त को नोटीफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अगस्त से प्रारंभ होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 निर्धारित है.
इस भर्ती में कुल 334 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें कोर्ट अटेंडेंट के 295, कोर्ट अटेंडेंट (S) के 22, कोर्ट अटेंडेंट (L) के 1, रूम अटेंडेंट (H) के 13 तथा सिक्योरिटी अटेंडेंट के 3 पद शामिल है.
शैक्षणिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष या मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (ITI) पास शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है.
आयु सीमा : इस भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी.
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग/इडब्ल्यूएस / ओबीसी के लिए 100 रुपये तथा एससी, एसटी, PwBD और महिलाएं निःशुल्क फॉर्म भर सकते हैं.
ऑफिसियल नोटीफिकेशन – PDF
ऑफिसियल वेबसाइट – क्लिक करें