बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 500 पदों पर निकली भर्ती
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर (स्केल-II) के 500 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है. जारी नोटीफिकेशन के अनुसार, 13 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा : इस भर्ती के लिए 22 से 35 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
वेतनमान : वेतन 64,820 रुपये - 93,960 रुपये के साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे.
आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 1180 रुपये तथा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी को 118 रुपये भुगतान करना होगा.
शैक्षणिक योग्यता : इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में स्नातक (कम से कम 60% अंक, अरक्षित वर्ग के लिए 55% अंक) या चार्टर्ड अकाउंटेंट होनी चाहिए.
अनुभव : किसी निर्धारित सार्वजनिक/निजी बैंक में अधिकारी पद पर न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिये.
नोटिफिकेशन - PDF