BSF में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर स... - CG Sandesh

BSF में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल के 1121 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें रेडियो ऑपरेटर के 910 पद तथा रेडियो मैकेनिक के 211 पद शामिल है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू होगी. उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे.

शैक्षणिक योग्यता :

रेडियो ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास या 10वीं + आईटीआई (रेडियो / इलेक्ट्रॉनिक्स या सम्बंधित ट्रेड)
रेडियो मैकेनिक के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास + आईटीआई (रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक्स मेंटेनेंस आदि) या 12वीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा मैथ्स विषयों के साथ) होनी चाहिए.

आयु सीमा : इस भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएफ की वेबसाइट पर आधिकारिक नोटीफिकेशन पढ़कर 24 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें