CG : व्यापम ने 225 पदों पर भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना - CG Sandesh

CG : व्यापम ने 225 पदों पर भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना


छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने स्टाफ नर्स के 225 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से प्रारम्भ हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितम्बर है. फॉर्म भरने के दौरान यदि कुछ गलती हो जाती है तो 4 से 6 सितंबर तक त्रुटी सुधर कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 21 सितंबर 2025 को किया जाएगा. जिसके लिए प्रवेश पत्र 15 सितंबर 2025 से व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.

आयु सीमा : इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छुट प्रदान की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता B.Sc. Nursing, P.B. B.Sc. Nursing या GNM रखी गई है. साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना भी जरुरी है.

ऑफिसियल नोटीफिकेशन – PDF


अन्य सम्बंधित खबरें