छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों में बैंक ने निकाली भर्ती
पंजाब एंड सिंध बैंक ने LBO के 750 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती देश के 13 राज्यों के लिए निकली है. छत्तीसगढ़ के लिए 40 रिक्तियां है. सबसे अधिक रिक्तियां महाराष्ट्र में है.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अगस्त 2025 से प्रारंभ हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2025 है.
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
आयुसीमा न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छुट प्रदान की जाएगी.
आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं PwBD के लिए 100 रुपये निर्धारित की गई है.
ऑफिसियल नोटीफिकेशन – PDF
अन्य सम्बंधित खबरें